Breaking

FacebookHindiMe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
FacebookHindiMe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 7 मई 2020

मई 07, 2020

Facebook से पैसे कैसे कमाये? और फेसबुक वीडियो मोनेटाइज कैसे करे?

Facebook पर वीडियो अपलोड करके पैसे कैसे कमाये यह तो आपने सुना ही होगा जैसे की YouTube पर अपनी वीडियो को मोनेटाइज करके लोग पैसा कमाते है ऐसे ही हम फेसबुक वीडियो को मोनेटाइज कर सकते है और पैसा कमा सकते है.तो आज की इस पोस्ट में हम उसी के बारे में जानेगे की अपनी फेसबुक वीडियो को मोनेटाइज कैसे करते है फेसबुक पर आप अपने पेज के वीडियो को मोनेटाइज करके Ads Break दुवारा पैसे कमा पायेंगे। तो चलिये इस के बारे में डिटेल्स में जानते है।
Facebook se Paise Kaise Kamaye ? jane Hindi me

Ad Breaks क्या है?

जब फेसबुक पर कोई वीडियो चलाते है।तो बीच बीच में कुछ सेकंड का Ads दिखता है इसे ही Ads Break कहते है ये Ads वीडियो को मोनेटाइज करने के बाद दिखना शुरू होता है जिससे हमें पैसे मिलते है। 

फेसबुक Ad Break योग्यता क्या है ?

अगर आप अपने फेसबुक वीडियो को मोनेटाइज करना चहाते है। तो सबसे पहले आपको Facebook  की कुछ Requirement को पूरा करना होगा जो की निचे दी हुई है:-
आपका फेसबुक पर पेज होना चाहिये। आप Facebook Page  की वीडियो को ही मोनेटाइज कर सकते है डायरेक्ट प्रोफाइल पर अपलोड वीडियो मोनेटाइज नहीं कर सकते।
  1. आपके फेसबुक पेज के कम से कम 10,000 Like/Followers होना जरुरी है।
  2. आपके फेसबुक पेज पर फ्रेंडली कंटेंट होना जरुरी है कोई भी illegal कंटेंट नहीं होना चाहिये।
  3. पेज  Country और Language Support भी होना चाहये।
  4. आपकी उम्र 18 साल से जयादा होनी चाहिये।
  5. फेसबुक पेज पर की वीडियो को कम से कम 30 हजार बार देखा गया हो। अगर आपकी वीडियो 3 मिनट्स की है तो उस वीडियो को काम से काम 1 मिनट तक देखने वाले लोग ही 30 हजार व्यूज में गिने जायेगे।साथ ही ये व्यूज लिमिट 60 दिन के अंदर पूरी  होनी चाहये।
अगर आपका फेसबुक पेज इन Recruitment को पूरा करता है तो अब आप अपनी वीडियो को मोनेटाइज करके पैसे कमा सकते है।

Facebook Video को Monetize कैसे करे:-

  • सबसे पहले आपको फेसबुक की Creator Studio वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपको यहाँ पर फेसबुक Id पासवर्ड डाल कर लॉगिन करना है। 
  • यहाँ पर आपको Monetisation पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद यहाँ पर आपको अपना पेज सेलेक्ट करना है अब अगर आपका पेज मोनेटाइज के लिये Eligible होगा तो यहाँ पर आपको Apply का ऑप्शन दिखेगा। सिंपल आपको Apply पर क्लिक करना है।और उसके बाद आपकी वीडियो मोनेटाइज हो जायेगी।
उम्मीद करता हूँ। आपको यह फेसबुक मोनेटाइज की जानकारी हेल्पफुल रहेगी। अगर आपका इससे सम्बंधित कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट में लिख सकते है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इस पोस्ट को कृपया अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।
मई 07, 2020

Facebook सिक्योरिटी और फेसबुक अकाउंट को कैसे सुरक्षित करे?

आज के समय में  फेसबुक एक बहुत ही प्रसिद्ध सोशल साइट है। जिसके माध्यम से हम अपने रिश्तेदार,फैमिली,  दोस्तों और लोगो के साथ जुड़े रहते है। अगर आपका कोई कारोबार है तो आप फेसबुक पेज बना कर फेसबुक पर अपने कारोबार को प्रोमोट भी करते है। आज के समय में ज्यादातर लोगो का फेसबुक पर अकाउंट है। तो आज की इस पोस्ट में हम फेसबुक अकाउंट की कुछ सिक्योरिटीज के बारे में बात करेंगे की हम अपने फेसबुक अकाउंट को कैसे सुरच्छित कर सकते है जिस से की आप का अकाउंट आसानी से Hack न हो।

Facebook Id को हैक होने से कैसे बचाये?:-

फेसबुक अकाउंट हैक होने का सबसे बड़ा कारण कमजोर पासवर्ड का होना ही होता है तो हम आगे जानेगे की एक स्ट्रांग पासवर्ड कैसे बनाते है और कुछ सेटिंग के बारे में जिनसे आप अपने Facebook Id को सुरक्षित रख पायेंगे।:-

1.    पासवर्ड Save नहीं करे। :-

   जब हम फेसबुक पर लॉगिन करते है तो आपने देखा होगा कि वहाँ पर पासवर्ड Save का ऑप्शन आता है अगर आप इस पर क्लिक करते है तो इसका मतलब है जब तक आप लॉगआउट नहीं करेंगे। आप की ID खुली रहेगी। तो इस ऑप्शन का इस्तेमाल आपको सिर्फ अपने खुद के कम्पुटर/लैपटॉप में ही करे।  अगर आप अपनी Fb Id  अपने किसी दोस्त या रिलेटिव्स के कंप्यूटर में या Net Cafe  पर चला रहे है तो आपको पासवर्ड Save ऑप्शन पर क्लिक नहीं करना है और याद से आपको अपनी Id को मैनुअल भी लॉगआउट करना है।
2.    अपने पासवर्ड को मजबूत बनाये।:-
आप जभी अपना पासवर्ड बनाते है तो आपका पासवर्ड मजबूत होना चाहिये कभी भी आप अपनी कोई भी ऐसी डिटेल्स से पासवर्ड को ना बनाये जो की पब्लिक्ली हो जैसे- अपना मोबाइल नंबर ,जन्मतिथि या  नाम इत्यादि। क्युकी हैकर्स को इस तरह के पासवर्ड का अंदाजा करना बहुत आसान होता है हैकर्स ही नहीं आपके दोस्त& रिलेटिव्स बगेरा भी मजाक में इस टाइप के पासवर्ड को अंदाज करके आपकी Id का इस्तेमाल कर सकते है।

मजबुत पासवर्ड कैसे बनाये?:-

  • सबसे पहले तो आपको कुछ अल्फबेटिक वर्ड लेने है वो कुछ भी हो सकते है जिसे आप आसानी से याद रख सके जैसे की:-  Tig
  •    उसके बाद आपको कुछ स्पेशल वर्ड भी रखने है जैसे की:-@#$%&-! इसमें से आप कोई भी एक या एक से अधिक अपने हिसाब से वर्ड रख सकते है
  •  उसके बाद आपको कुछ न्यूमेरिकल वर्ड भी रखने है जैसे की :-874836
इन तीन तरह वर्ड को मिलकर आपको कम से कम 8  वर्ड का पासवर्ड बनाना है मैक्सिमम आप कितने भी वर्ड ले सकते है लेकिन कम से कम आपके पासवर्ड में 8 वर्ड होना जरुरी है उस से कम का पासवर्ड कमजोर पासवर्ड की केटेगरी में आता है।

3. लॉगिन अलर्ट Enable कैसे करे :-

फेसबुक का लॉगिन अलर्ट का ऑप्शन हमारे Fb अकाउंट सेक्युरिटी के लिए बहुत ही काम का है जिसे इनेबल करने से हमें FB अकाउंट की Unauthorized लॉगिन नोटिफिकेशन में अलर्ट दुवारा पता चल जाती है..

  •  सबसे पहले अपने Fb अकाउंट को लॉगिन करके सेटिंग के ऑप्शन में जाना है।
  • उसके बाद बहा पर आपको security and login पर क्लिक करना है।

  • उसके बाद सिक्योरिटी और लॉगिन में आपको Get alerts about unrecognized login में Edit पर क्लिक करना है।

  • उसके बाद आपको यहाँ पर ३ ऑप्शन मिलेंगे। आपको यहाँ पर जैसा की ऊपर चित्र में दिया है देखकर Get Notification और email login alert
पर क्लिक करके  Save Changes पर क्लिक कर देना है।
अब आपका लॉगिन अलर्ट Enable हो गया है जब भी आपकी फब ईद किसी New Device में लॉगिन होगी तो आपको Mail में और Facebook App & Messenger
में Notification आयेगा।

  •   लॉगिन अलर्ट काम कैसे करता है :-

जब भी आपका फेसबुक अकाउंट कही लॉगिन होता है। तो आपके फ़ोन में लॉगिन हुयी  फेसबुक Id या मैसेंजर में नोटिफिकेशन मिलता है और साथ में आपकी Mail पर भी आपको Notify  किया जाता है। मान लीजिये आप अपने फ़ोन में FB एप्लीकेशन या मैसेंजर में फेसबुक उपयोग कर रहे है और अब आपकी ID को कोई हैक करके या आपका कोई फॅमिली मेम्बर आपकी ID को किसी दूसरे डिवाइस या PC में लॉगिन करता है तो आपको आपके फ़ोन में Fb App और मैसेंजर के अंदर आपको एक नोटिफिकेशन मिल जायेगा जिस पर आप क्लिक करके एक्शन भी ले सकते है।
जैसा की ऊपर आपको फोटो में दिख रहा है लॉगिन अलर्ट नोटिफिकेशन इस तरह से दिखेगा।

4.Two Factor Authentication  को कैसे ऑन करे:-

अगर आप Two Factor Authentication  ऑन करते है तो जब भी आप अकाउंट को लॉगिन करेंगे तो आपको Qr Code स्कैन करना होगा या Otp  डालना होगा। इस फीचर्स में आपको 2 ऑप्शन मिलेंगे एक Qr Code का और एक Text Massage का आप इसमें से कोई भी सेलेक्ट कर सकते है।
  • अपने Facebook अकाउंट को लॉगिन करके सेटिंग में जाना है फिर Securities or login में जाये।
  • उसके बाद Use Two Factor Authentication  में आपको Edit पर क्लिक करना है।


  •  उसके बाद इसमें आपको 2 Method  मिलेंगे एक Qr Code का और दूसरा Text Massage का इसमें से आप कोई भी उपयोग कर सकते है वैसे Text Massage का ऑप्शन आसान है तो आपको यहाँ पर use text massage (SMS)  पर क्लिक करना है 
  •  उसके बाद यहाँ पर आपको मोबाइल नंबर दिखेगा जो आपने अपने Fb में जोड़ रखा है अगर आप दूसरे नंबर पर Massage चाहते है तो यहाँ Add का भी ऑप्शन होगा। आप नये नंबर को भी Add कर सकते है उसके बाद Continue पर क्लिक करना है फिर आपसे यहाँ आपका पासवर्ड मागेगा आपको अपना फेसबुक लॉगिन पासवर्ड डालना है और Submit कर देना है.अब आप जब भी अपना अकाउंट लॉगिन करेंगे आपसे एक Otp मांगा जायेगा जो की आपके रजिस्टर नंबर पर प्राप्त होगा। उसके बिना आपका अकाउंट लॉगिन नहीं होगा तो यह अपने अकाउंट को सुरक्षित करने का बहुत अच्छा ऑप्शन है।

5. सिर्फ काम के App को ही परमिशन Allow करे।:-

    Facebook Id में एक ऑप्शन App का भी होता है जिससे हम अपने Facebook Id को किसी भी App या गेम से जोड़ सकते है। आपने देखा होगा की कुछ Application  में फेसबुक लॉगिन का भी ऑप्शन आता है अगर हम फेसबुक लॉगिन का उपयोग करके के किसी भी App को लोगिन करते है तो वहाँ पर आपसे कुछ परमिशन के लिए बोलता है और इसी फेसबुक App फीचर्स की वजह से हमारे Id को App से जोड़ दिया जाता है तो आपको सिर्फ भरोसेमंद App को ही फेसबुक से लॉगिन Authentication देनी है। बिना उपयोग के App  या नयीं App को Facebook से कनेक्ट ना करे।

6.किसी Third Party Source दुवारा Link उपयोग ना करे।:-

कभी कभी ऐसा होता है की आपके पास Massage या Whatsapp पर कोई लिंक मिलता है और जब आप उस पर क्लिक करते है तो फेसबुक पेज ओपन होता है और वहाँ पर आप अपनी Id पासवर्ड डाल देते है हो सकता है की वो Fake पेज हो अगर आप Fake पेज में पासवर्ड डाल देंगे तो आपका पासवर्ड Fake पेज बनाने वाले हैकर तक पहुंच जायेगा। तो आप लिंक से Fb को लॉगिन कभी ना करे।और आप जब भी फेसबुक Id लॉगिन करे उस साइट का Domain/Link https://www.Facebook.com जरूर चेक करे इसमें कोई वर्ड बदला हुआ या आगे पीछे तो नहीं है। क्युकी Hacking के लिए कुछ मिलता जुलता लिंक हो सकता है जैसे की facbook.com इसमें e वर्ड छूटा हुआ है। और हमे एकदम से पहचान नहीं पा रहे है।

7.Keylogger से बचकर रहे।:-

Key logger कंप्यूटर का एक सॉफ्टवेयर होता है। इस सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर में इनस्टॉल करने के बाद जो भी कीबोर्ड में हम चलाते है वो सब इसमें Save हो जाता है तो जब भी आप किसी और का कंप्यूटर या NetCafe  का इस्तेमाल करे तो इस Key logger को भी चेक करे। कोशिश करे की आप Cafe बगेरा पर अपनी परसनल साइट लॉगिन न करे जैसे की नेटबैंकिंग फेसबुक जीमेल इत्यादि। अगर करनी पड़ती भी है तो एक बार Key logger को जरूर चेक करे।

8.अपना Email अकाउंट भी सुरक्षित रखे।:-

फेसबुक के साथ साथ आपका Email अकाउंट सुरक्षित होना भी जरुरी है। आपने जो Email अपने फेसबुक अकाउंट में डाला है आप उस Email अकाउंट में २स्टेप वेरिफिकेशन को ऑन रखे जिससे आपका ईमेल भी सुरक्षित रहे। क्युकी आपके Fb में पड़े Email से आपका Fb पासवर्ड बदला जा सकते है।  इसलिए आपके ईमेल का सुरक्षित रहना भी जरुरी है।

  •  सबसे महत्वपूर्ण:- दोस्तों आपको ऊपर इस आर्टिकल में कुछ महत्वपूर्ण सेटिंग्स के बारे में बताया गया है मेरा रिकमेन्डेशन है अगर आप इतना सब नहीं कर पाते है। तो आपको अपने फेसबुक और ईमेल अकाउंट में 2-स्टेप वेरिफिकेशन को ऑन रखना चाहिये। यह सिक्योरिटी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है सिर्फ इस एक सेटिंग्स से भी आप काफी हद्द तक अपने अकाउंट को सुरक्षित रख पायेगे।

आपको अगर यह जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे अगर इससे सम्बंधित आपका कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट में लिख सकते है।

बुधवार, 6 मई 2020

मई 06, 2020

Facebook क्या है? Facebook id कैसे बनाते है?

आज हम बात करेंगे Facebook क्या है और Facebook पर ID कैसे बनाते है आज के टाइम में ज्यादातर लोगो का Facebook पर अकाउंट है अगर आप भी फेसबुक पर ID बनाना चाहते है तो  इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े।
Facebook Account Kaise Banaye?

Facebook क्या है?

फेसबुक एक बहुत ही पॉपुलर सोशल नेटवर्क साइट है।  जिससे हम लोगो के साथ जुड़े रहते है। फेसबुक से हम अपने दोस्तों के साथ अपनी फिल्लिंग् फोटो  शेयर कर सकते है उनके साथ Massage में बात कर सकते है। अगर आप का कोई बिज़नेस है और उसे आप प्रमोट करना चाहते है। तो Facebook एक बहुत ही बढ़िया तरीका है अपने प्रोडक्ट को शेयर करके आप यहाँ से अपना बिज़नेस प्रमोट कर सकते है Facebook एक फ्री सर्विस है इस पर अकाउंट बनाने के लिए आपको कोई पैसे नहीं देने होते है। और इस पर ID बनाना भी बहुत आसान है।    

Facebook पर Id कैसे बनाये?

* सबसे पहले आप www.facebook.com पर जाये।
Facebook ID/Account Kaise Banaye?
आपके सामने इस तरह से पेज खुलेगा अब आप  इस मार्क किये फॉर्म में अपनी जानकारी भरे।
1.यहाँ अपना नाम भरे।
2.यहाँ पर अपना Surname भरे।
3.यहाँ पर अपनी Email Id भरे।(अगर आपके पास ईमेल नहीं है तो आप अपना मोबाइल नंबर भरे।)
4.यहाँ आपको Email id फिर से भरनी है जो आपने पहले लिखी है।
5. यहाँ आप अपना पासवर्ड भरे जिससे आप  फेसबुक लॉगिन करना चाहते है।
(पासवर्ड 8 वर्ड का होना चाहिये।)
6.इसमें आपको जन्मतिथि भरनी है।
7.इसमें अपने Gender पर क्लिक करे।
8. अपनी सभी जानकारी भरने के बाद Create Account पर क्लिक कर दे। अब आपके Email id पर एक Mail आयी होगी जिस में एक Confirm Link दिया होगा उस Link पर क्लिक करे वो आपको फेसबुक अकाउंट पर ले जायगा और अब आपका फेसबुक अकाउंट बन गया है अब आप यहाँ लॉगिन कर सकते है। 
नोट:-अगर आप Email की जगह पर मोबाइल नंबर भरते है तो आपको मोबाइल पर Otp प्राप्त होगा उसे डाल कर आपको Verify करना है और आपका अकाउंट बन जायेगा।       
नोट:-अगर आप मोबाइल से फेसबुक अकाउंट बना रहे हो।तो आपके फ़ोन में इस तरह से पेज खुलेगा-
Facebook ID/Account Kaise Banaye?

इसमें आपको मार्क बाले ऑप्शन Create Account पर क्लिक करना है  फिर आपके सामने फॉर्म खुल कर आ जायेगा उसमे अपनी जानकारी भरनी है ऊपर दिए स्टेप ही फॉलो करना है और आप का अकाउंट बन जायेगा।
अगर आपको फेसबुक अकाउंट बनाने में कोई भी प्रॉब्लम आये तो हमें कमेंट करें आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरूर लिखे और शेयर करना न भूले। 
मई 06, 2020

Gmail पर अकाउंट/ID कैसे बनाते है?

आज हम बात करेंगे Gmail पर अकाउंट कैसे बनाते है Gmail एक गूगल की फ्री सर्विस है और आपको Gmail पर अकाउंट बनाने के लिए कोई पैसा नहीं देना होता। आप जानते है
Gmail अकाउंट की हमे हर जगह जरूरत पड़ती जैसे-जॉब सेक्टर बैंक, कोई फॉर्म भरते समय। या आप एंड्राइड फ़ोन उपयोगकर्ता है तब भी आपके पास Gmail id होना जरुरी है।तो आइये जानते जीमेल पर अकाउंट कैसे बनाये।
Gmail Par ID Kaise Banaye?

Gmail पर ID कैसे बनाये?

~सबसे पहले आप गूगल में Gmail लिखकर सर्च करे। फिर Gmail की साइट को ओपन करे।
www.raaztechinfo.com
इस तरह से आप के सामने साइट खुलेगी। 
1. Create Account पर क्लिक करे उसके बाद इस तरह से एक फॉर्म पेज खुलेगा।
Gmail par account/ID kaise banate Hai
www.raaztechinfo.com
1.इसमें आपको अपना नाम भरना है। 
2.इसमें आप अपना Surname भरे।
3.यहाँ पर अपना Username डालना है User Name ऐसा डालना है  जो पहले से Gamil  पर ना हो अगर आपने User Name डाला है -Example@gmail.com अगर ये पहले से रजिस्टर है तो User Name वाला बॉक्स रेड हो जायेगा और आपको Suggest में निचे कुछ User Name आयेगे।आप उसमे से कोई भी सेलेक्ट कर सकते है  या फिर कोई और अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते है जैसे Example123@gmail.com Example की जगह पर आप अपना नाम या और कुछ लिखना है।
 4.इसमें आपको अपना Gmail का पासवर्ड डालना है जिससे आप Gmail लॉगिन करना चाहते है। पासवर्ड कम से कम 8 वर्ड का होना चाहिये और पासवर्ड स्ट्रांग चुनने के लिए अल्फाबेट & नंबर& # इन तीनो का उपयोग करे। मोबाइल नंबर जन्मतिथि इत्यादि पासवर्ड ना बनाये।
5. Confirm password इसमें आपको फिर से वही पासवर्ड भरना है जो आपने 4 नंबर बॉक्स में डाला है।
6.इसमें अपनी जन्मतिथि डालनी है।
7.इसमें आपको Gender सेलेक्ट करना है। Male या Female इत्यादि।
8.इसमें अपने देश का फ़ोन नंबर Code सेलेक्ट करना है जैसे इंडिया का +91 है।
9.इसमें अपना मोबाइल नंबर डालना है।
10.इसे आप खाली रहने दे। अगर आपके पास कोई और Email पहले से है तो आप उसे यहाँ पर भर सकते है। 
11.इसमें आपको अपना देश सेलेक्ट करना है।
फॉर्म पूरा भरने के बाद एक बार अपनी डिटेल्स चेक कर ले कही कुछ गलती तो नहीं है उसके बाद Continue पर क्लिक करे अब एक नया पेज ओपन होगा।और आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन Code आयेगा। उस कोड डालने के बाद Submit पर क्लिक करना है अब एक नया पेज जो खुलेगा उस पर Welcome Massage   होगा और तुम्हारा Email Address फिर यहाँ पर Continue पर क्लिक करे।अब आप Gmail में लॉगिन हो जायगे। अब आपका Gmail अकाउंट बनकर तैयार हो गया है। और आप  इसे Sign out  करके फिर से Sign in कर सकते है। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमें जरुर लिखे और आप  इंटरनेट से जुड़ा कोई भी सवाल हमें कमेंट में पूछ सकते है।

शनिवार, 2 मई 2020

मई 02, 2020

Facebook Group Kaise Banaye? फेसबुक ग्रुप की सभी जानकारी हिंदी में।

Facebook एक बहुत ही पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग साइट है आज की इस पोस्ट में हम जानेगे फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाते और फेसबुक ग्रुप क्या होता है। 
Facebook Group Kaise Banaye?in hindi
अगर आपका फेसबुक पर अकाउंट नहीं है तो आप फेसबुक पर अकाउंट कैसे बनाये? इस आर्टिकल को पढ़ कर फेसबुक पर ID बना सकते है. तो चलिये फेसबुक ग्रुप के बारे में जान लेते है:-

Facebook ग्रुप क्या होता है?:-

    फेसबुक ग्रुप एक फेसबुक पेज की तरह ही होता है जहाँ  पर लोग ज्वाइन करके एक कम्युनिटी बनाते है , फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप में अंतर जो है वो यह है की फेसबुक ग्रुप में ग्रुप के सभी मेंबर पोस्ट कर सकते है और आपसे में डिसकस कर सकते है.आप फेसबुक ग्रुप किसी भी टॉपिक या हेल्प के लिए बना सकते है जिसमे मेंबर एक दूसरे से अपने टॉपिक शेयर करते है. ग्रुप २  टाइप के होते है। 
  • Public Group

  • Private Group

इन सभी ग्रुप की अलग अलग प्राइवेसी होती है. प्राइवेसी निचे दिए गए चार्ट में देखे:- 
सवाल पब्लिक ग्रुप प्राइवेट ग्रुप 
कौन कौन ज्वाइन कर सकता है ?ग्रुप का Member किसी को भी ज्वाइन करा सकता है और कोई भी ज्वाइन  कर सकता है। सिर्फ मेंबर दुवारा Join करने पर ही Join हो सकते है। 
ग्रुप का नाम को कौन कौन देख सकता है? सभी देख सकते है।ग्रुप Member
ग्रुप की पोस्ट कोन कोन देख सकता है?सभी देख सकते है।ग्रुप Member
ग्रुप को सर्च कर सकता है?.सभी सर्च कर सकते है।ग्रुप Member

फेसबुक ग्रुप और पेज में क्या अंतर है? :-

  • फेसबुक पेज किसी फेमस पर्सन या ब्रांड के लिए होता है जिसे लोगो दुवारा फॉलो किया जाता है जबकि ग्रुप डिसेक्शन के लिए बनाया जाता है जहाँ पर ग्रुप के सभी लोग पोस्ट कर सकते है।
  • फेसबुक Page को Private नहीं बनाया जा सकता फेसबुक ग्रुप की Privancy को Private कर सकते है।
  • फेसबुक पेज ब्रांड प्रमोशन के लिए बनाया जाता है जबकि फेसबुक ग्रुप किसी टॉपिक को डिसकस के लिए बनाते है।

फेसबुक ग्रुप कैसे बनाते है?:-

  • सबसे पहले फेसबुक में लॉगिन करे।  
Facebook Group Kaise Banaye?
  • उसके बाद आपको लेफ्ट साइड में Groups का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे।
Facebook Group Kaise Banaye?
  •  ग्रुप्स पर क्लिक करने के बाद आपको Create Group का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करना है इसके बाद एक पॉपअप विंडो ओपन होगी-


How to Create Facebook group?

  1. Name Your Group के कॉलम  में आपको अपने ग्रुप का नाम डालना है जिस भी टॉपिक पर आप ग्रुप बना रहे है।
  2. यहाँ पर मेंबर का नाम या फेसबुक ईमेल एड्रेस डालना है जिन मेंबर को भी आप अपने ग्रुप में रखना चाहते है।
  3. Select Privacy के ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे एक पब्लिक का और दूसरा प्राइवेट का तो आपको यहाँ पर अपने ग्रुप का टाइप सेलेक्ट करना है की आप अपने ग्रुप को Public रखना चाहते या प्राइवेट।
  4. Hide Group में भी आपको दो ऑप्शन मिलेंगे एक Visible का और दुसरा Hide का इसमें से आपको कोई एक सेलेक्ट करना है (Visible:- अगर आप विज़िबल सेलेक्ट करते है तो आपके ग्रुप के नाम से फेसबुक में कोई भी सर्च कर सकता है Hidden- अगर आप हिडन सेलेक्ट करते है तो आपका ग्रुप फेसबुक में कोई भी सर्च नहीं कर पायेगा) 
  5. Pin to Shortcuts के बॉक्स पर टिक करने पर आपके ग्रुप नाम का फेसबुक के लेफ्ट साइड में एक शॉर्टकट बन जायेगा जिसे आप Direct ओपन कर सकते है।
  6. पूरा फॉर्म भरने के बाद आपको Create के ऑप्शन पर क्लिक करना है अब आपका ग्रुप बन गया अब आप इसमें अपने ग्रुप टॉपिक के हिसाब से ग्रुप आइकॉन में फोटो अपलोड कर सकते है।

Facebook Group के ऑप्शन उपयोग कैसे करे?:-

Facebook Group बनाने के बाद उसमे काफी सारे ऑप्शन होते है जिनके बारे में हमें नहीं पता होता आगे हम फेसबुक ग्रुप के कुछ ऑप्शन के बारे में जानेगे सबसे पहले अपने फेसबुक को लॉगिन करके ग्रुप को ओपन करे:-
How to Create Facebook group?

  1. Share:- जब आप अपने ग्रुप को ओपन करेंगे तो वहाँ पर Font Template पर शेयर का बटन मिलेगा इस पर क्लिक करके हम अपने ग्रुप को अपने दोस्तों रिस्तेदारो के साथ शेयर कर सकते है।
  2. More:- Front Template पर ही आपको शेयर के बराबर में More का ऑप्शन भी मिलेगा जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो एक ड्राप डाउन विंडो ओपन होगी जिसमे कुछ और ऑप्शन दिखेंगे।
  3. Invite Members:- More पर क्लिक करने के बाद आपको Invite Members का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करके आप फेसबुक फ्रेंड्स को अपने ग्रुप में Invite कर सकते है Invite Members पर क्लिक करने पर एक पॉपअप विंडो ओपन होगी वहाँ पर अपने फ्रेंड्स का नाम डालना है और Invite पर क्लिक करना है।
  4. Moderate Group:- इस ऑप्शन में आप कुछ जनरल सेटिंग्स कर सकते जैसे आटोमेटिक अप्रूवल और मेंबर request Admin/Member पोस्ट फ़िल्टर लगा कर देख सकते है।
  5. Edit Group Settings:- इसमें आपको अपने ग्रुप की सेटिंग्स मिलेगी यहाँ पर आप अपने ग्रुप को मॉडिफाइड कर सकते है ग्रुप सेटिंग डिटेल्स जान ने के लिए यहाँ आर्टिकल में आगे Read करे 
  6. Archive Group:- यहाँ से आप अपने ग्रुप को Archive कर सकते है ग्रुप Archive करने के बाद आपके ग्रुप में कोई भी मेंबर पोस्ट या कमेंट नहीं कर पायेगा जब तक आप ग्रुप को UnArchive नहीं करोगे अगर आप अपने ग्रुप को कुछ टाइम के लिए स्टॉप करना चाहते हो तब इस ऑप्शन का उपयोग कर सकते हो।
  7. Pin to Shortcuts:- ग्रुप को Pin to Shortcuts करने से आपके ग्रुप का एक शॉर्टकट्स आपके फेसबुक पर फ्रंट में लेफ्ट साइड में बन जायेगा जिसे आप आसानी से उपयोग कर पाएंगे।
  8. Link Existing Group:- आप इस ऑप्शन से अपने ग्रुप को किसी और ग्रुप के साथ लिंक कर सकते है जैसे की अगर आपके एक जैसे टॉपिक पर एक से जयादा ग्रुप है तो आप उन्हें आपस में एक जगह लिंक कर सकते है।
  9. Create New Group:- अगर आपको किसी टॉपिक पर New ग्रुप बनाना है तो ऊपर फेसबुक ग्रुप कैसे बनाये को फॉलो को करे।

Facebook Group की सेटिंग्स कैसे करे?:-

फेसबुक ग्रुप बनाने के बाद हमें ग्रुप की सेटिंग्स के बारे में भी पता होना जरुरी है की फेसबुक ग्रुप में हम कोन कोन सी सेटिंग्स कर सकते है तो चलिये अब हम ग्रुप की कुछ सेटिंग्स के बारे में जान लेते है
सबसे पहले आपको फेसबुक ग्रुप में More पर क्लिक करना है जैसा की ऊपर बताया गया है उसके बाद Edit Group Setting पर क्लिक करेंगे उसके बाद हमारे सामने एक नई पेज ओपन होगा उसमे काफी सारी सेटिंग्स दी गयी है सेटिंग्स करने के लिए निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करे:-
Facebook Group Setting Kaise Kare?

  1. Group icon:- ग्रुप नाम में पहले नंबर पर एक आइकॉन का ऑप्शन होता है जब इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने काफी सारे आइकॉन की लिस ओपन होगी आप उनमे से अपने ग्रुप के लिए कोई भी आइकॉन रख सकते है।
  2. Group Name:- यहाँ से आप अपने ग्रुप का नाम बदल सकते है।
  3. Group Type:- यहाँ पर आप अपने ग्रुप का टाइप बदल सकते है यहाँ Change पर क्लिक करने पर आपके सामने एक लिस्ट ओपन होगी जिसमे कुछ ग्रुप टाइप दिए जैसे- सोशल लर्निंग, Buy And Sell, Jobs तो आपका ग्रुप जिस केटेगरी पर बनाया गया है उसे यहाँ सेलेक्ट करके सेव कर दे।
  4. Description:- Description में आपको अपने ग्रुप के बारे में सॉर्ट में लिखना है की आपके ग्रुप के अंदर क्या है जिसे विजिटर पढ़ कर समझ सके की आपके ग्रुप में क्या है।
  5. Location:- यहाँ आप अपने ग्रुप की लोकेशन सेट कर सकते है आपका ग्रुप कहा से चल रहा है आपको Add Location पर क्लिक करना है फिर अपनी सिटी का नाम टाइप करना है उसमे एक लिस्ट खुलेगी होगी वहाँ अपनी सिटी पर क्लिक करके Save कर देना है।
  6. Tags:- यहाँ पर आपको अपने ग्रुप के Tag लिखने है की आप के ग्रुप में क्या है उस से Related Tag लिखे जिस से फेसबुक को समझने में आसानी होती है की आपके ग्रुप में क्या है अगर आपके ग्रुप से Related कोई भी यूजर सर्च करे तो फेसबुक आपके ग्रुप को दिखा सके. जैसे:- अगर आपके ग्रुप में हिंदी में कंप्यूटर के बारे में सिखाया जाता है तो आप Tag- Computer , learning, Study, Hindi, Knowledge लिख सकते है।
  7. Add Apps:- इस ऑप्शन से आप अपने ग्रुप में ग्रुप से रेलेटेड App को जोड़ सकते है, अगर आप के ग्रुप में लाखो लोग जुड़े है तो पोस्ट कंटेंट बढ़ाने के लिए आप App को जोड़ सकते है जैसे की अगर आपका ग्रुप कंप्यूटर से सम्बंधित है तो आप कोई भी कंप्यूटर App सर्च करके जोड़ सकते जिस से APP अपने आर्टिकल आपके ग्रुप में शेयर करेगा और यूजर को सीखने में भी मदद मिलेगी App को जोड़ने के लिए आपको Add App पर क्लिक करना है और Search ऑप्शन में या Category wise App को सर्च करना है फिर App पर क्लिक करे फिर Add पर क्लिक कर दे अब आपके ग्रुप में App Add हो चूका है अगर आपको App की पोस्ट/आर्टिकल पसंद नहीं आ रहे और आप App को हटाना चाहते है तो आपको सिंपल Add App के ऊपर दिख रहे App पर क्लिक करना है फिर आपको Remove का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करके आप App को हटा सकते है।
  8. Link your Page:- अगर आपके पास Group Topic related फेसबुक पेज है तो आप यहाँ से अपने पेज को ग्रुप के साथ जोड़ सकते है इस से आप अगर अपने पेज पर कोई आर्टिकल पोस्ट करते है तो वह आटोमेटिक आपके ग्रुप में भी शेयर हो जायेगा. इसके लिए आपको Link Your Page पर क्लिक करना है उसके बाद आपके सामने आपके बने हुए पेज की लिस्ट ओपन होगी उसके सामने Link लिखा होगा आप जिस पेज को भी जोड़ना चाहते है उसके सामने Link पर क्लिक करे उसके बाद Link Page पर क्लिक करे और Done पर क्लिक कर दे अब आपका पेज जुड़ हो गया है। Page Ko Unlink Kaise Kare :-अगर आपने अपना कोई पेज ग्रुप में जोड़ा है तो आपको Link Your Page की जगह पर Edit Linked Page दिखेगा अब अगर आप इस पेज को Unlink करना चाहते है तो आपको Edit Linked Page पर क्लिक करना है फिर Linked पेज के सामने 3 Dote दिखेगे उस पर क्लिक करना है उसमे अनलिंक पेज पर क्लिक करना है  फिर एक Popup विंडो  खुलेगी  जिसमे में Unlink Page पर क्लिक करना है  और फिर Done पर क्लिक कर देना है अब आपका पेज आपके ग्रुप से हट गया है।
  9. Create New Linked Page:- अगर आप अपने ग्रुप के लिए एक नया पेज बनाना चाहते है तो आप यह पर क्लिक करके पेज बना सकते है आप Create New Linked Page पर क्लिक करे उसके बाद आपसे नाम पूछा जायेगा अपने पेज का नाम और केटेगरी सेलेक्ट करके आप पेज बना ले। आपका पेज बनते ही आटोमेटिक पेज ग्रुप से जुड़ हो जायेगा।
    Facebook Group Ki Kya Kya Setting Hai?
  10. Color:- यहाँ पर आप अपने ग्रुप का कलर बदल सकते है जो की सिर्फ मोबाइल फ़ोन में दिखेगा। कलर बदलने के  लिए Choose Color पर क्लिक करना है अब आपके सामने एक विंडो ओपन होगी जिसमे 10 कलर दिए होंगे आपको किसी भी कलर पर टिक करना है और Apply पर क्लिक कर देना है।
  11. Customise Address:- यहाँ पर आप अपने ग्रुप का Customize URL Address बना सकते है जैसे की:- Facebook.com/group/YourGroupName इसके लिए आपको customise address पर क्लिक करना और अपने ग्रुप का नाम लिखना है जो रखना चाहते है उसके बाद Customise Address पर क्लिक कर देना है आप ये लिंक डायरेक्ट किसी को भी शेयर कर सकते है इस लिंक पर क्लिक करके यूजर आसानी से आप के ग्रुप में Enter कर पायेगा। Note:- अगर आपके ग्रुप में 5k से जयादा मेंबर्स हो जाते है तो आप अपने URL बदल  नहीं सकते।
  12. Change Privacy setting:- यहाँ से आप अपने ग्रुप की Privacy को पब्लिक या Private में बदल सकते है इसके लिए Change Privacy Setting पर क्लिक करना है अब आपके सामने एक पॉपअप विंडो ओपन होगी जिसमे २ ऑप्शन होंगे पब्लिक और Private आपको उस पर सेलेक्ट करना है जो भी आप अपने ग्रुप की प्राइवेसी रखना चाहते है फिर Confirm पर क्लिक कर देना है।
  13. Hide Group:- इस ऑप्शन से आप अपने ग्रुप को Hide कर सकते है अगर आप चाहते की आपके ग्रुप को कोई फेसबुक में सर्च न कर पाये  सिर्फ आपके मेंबर्स ही उपयोग करे तो आप यहाँ पर Hide पर क्लिक करे और Save पर क्लिक कर दे अगर आप बाद में अपने फेसबुक को सर्च में पब्लिक करना चाहते है तो आप फिर से Visible पर क्लिक कर दे। 
  14. Badges:- यहाँ पर आप Badges सेट कर सकते यूजर वाइज जब भी कोई यूजर पोस्ट करेगा तब उसके पोस्ट के सामने उसका एक आइकॉन दिखेगा।
  15. Post Topic:-यहाँ पर क्लिक करके आप अपने पोस्ट को टॉपिक वाइज सेट कर सकते है।
  16. Social Learnig unit:- यहाँ से आप अपने ग्रुप को सोशल लर्निग में जोड़ कर सकते है।.
  17. Instent Game:- इस ऑप्शन को ऐड करने से ग्रुप के मेंबर बड़ी आसानी से ग्रुप में फेसबुक बेस गेम खेल सकते है और ग्रुप के अंदर इनविटेशन भेज सकते है इसे Add करने के लिए आपको Add पर क्लिक करना है।
    facebook Group Kya Hai?
  18. Jobs:- इस ऑप्शन को जोड़ने से ग्रुप के मेंबर जॉब्स की पोस्ट और अप्लाई ऑप्शन शेयर कर सकते है। 
  19. Watch Party:- इसे ऐड करने से आप अपने ग्रुप में एक वीडियो को साथ में देख सकते और उस पर कमेंन्ट कर सकते है।
  20. Membership Approval:- इसमें आपको २ ऑप्शन मिलेंगे Anyone in the Group और only Admis and moderators अगर आप चाहते है की आपके ग्रुप में मेंबर्स को आपके ग्रुप का कोई भी मेंबर जोड़ सके तो आपको anyone in the group पर टिक करना है अगर आप अपने ग्रुप में मेंबर जोड़ने की परमिशन Admins और Moderators को देना चाहते है तो Only Admin And Moderators पर क्लिक करे।
  21. Membership Pre Approval:- यहाँ पर आप मेंबर्स को Pre Approval दे सकते है जिस से आपका टाइम बचेगा यहाँ पर आपको २ ऑप्शन मिलेंगे एक तो आप अपने फेसबुक फ्रैंड्स को नाम वाइज सर्च करके जोड़ सकते है और दूसरा मान लीजिये आपके पास १००० यूजर की Email Id है तो आप सभी की ईमेल Excel में लिख कर .Csv फाइल बनाकर उसे अपलोड करके जोड़ सकते है इससे इसमें जुड़े  यूजर जब भी आपके ग्रुप को ज्वाइन करेगा तो उसे आपको Approve करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  22. Membership Request:- इसमें आप आस्क Questions पर क्लिक करके Questions लिख सकते और उसका टाइप भी सेट कर सकते है आप return Questions या Option Tik Questions Add कर सकते है जब भी कोई यूजर आपके ग्रुप को ज्वाइन करने की Request करेगा तब यह Questions यूजर के सामने आयगे और यूजर को पहले आप के Questions के जबाब देने होंगे उसके बाद एडमिन्स या मॉडरेटर Answer को पढ़ करके रिक्वेस्ट करने बाले मेंबर को ज्वाइन करा सकते है।
  23. Automatic Member Approval:- यहाँ पर आप मेंबर को आटोमेटिक अप्रूवल दे सकते है उसके लिए यहाँ पर कुछ requirements दी हुयी है जिसके लिए आपको Setup Requirements पर क्लिक करना है उसके बाद Get Started पर फिर आपके सामने एक विंडो ओपन होगी जहा पर आपको पहला ऑप्शन Question का मिलेगा जो Question आपने सेट कर रखे उनका जबाब  दे कर यूजर ऑटो ज्वाइन हो सकता है दूसरा ऑप्शन आपको लोकेशन का मिलेगा इसमें आप सिटी वाइज अप्रूवल दे सकते आप जो भी सिटी यहाँ टाइप करेंगे अगर उस सिटी के 40KM के रेंज के यूजर को आटोमेटिक ज्वाइन अप्रूवल मिल जाएगा तीसरा ऑप्शन यहाँ पर है Friends at List One Member अगर आप इसे सेलेक्ट करते है तो आपके ग्रुप के कोई भी मेंबर के फ्रेंड्स को ऑटो अप्रूवल मिल जाएगा यहाँ ४ ऑप्शन फेसबुक अकाउंट Age का होगा यहाँ पर आपको कुछ Years और Months दिये गये है आप जो भी टाइम यहाँ पर रखते उस से पहले से फेसबुक उपयोग  करने वाले को ऑटो अप्रूवल मिल जाएगा तो आप इसमें से अपने हिसाब से कुछ भी सेट कर सकते है या आप सारे  Requirements भी सेट कर सकते है अपनी Requirements सेट करने के बाद आपको Save पर क्लिक कर देना है।
  24. Posting Permissions:- यहाँ पर आपको २ ऑप्शन मिलेंगे Anyone in the groups और only Admins का अगर आप चाहते है की आपके ग्रुप में सिर्फ आप पोस्ट Share करे और कोई मेंबर्स न कर  पाये तो आपको Only Admins Select करना है अगर आप  चाहते है की आपके ग्रुप में ग्रुप के सभी मेंबर्स पोस्ट शेयर करे तो आपको Anyone in tha Goup सेलेक्ट कर देना है।
    Facebook Groups Kya Hai?
  25. Post Approval:- अगर आप चाहते की आपके ग्रुप में जब कोई मेंबर्स पोस्ट करे तो  सबसे पहले आप के पास अप्रूवल के लिए आये जब आप पोस्ट को Approve करे तब ग्रुप में शेयर हो तो आप इस ऑप्शन पर टिक कर सकते है।
  26. Keyword Alerts:- जब आपके ग्रुप में काफी सारे आर्टिकल शेयर होते है तो आप सभी आर्टिकल को रीड नहीं कर पाते अगर आप चहाते है की आप के ग्रुप में कुछ वर्ड शेयर  न हो तो आप उन वर्ड को यहाँ ऐड कर सकते है यहाँ पर ऐड वर्ड जब भी कोई मेंबर्स आपके ग्रुप में शेयर करेगा तो आपको अलर्ट मिल जायेगा जिस पर आप जल्दी  एक्शन ले पाएंगे।
  27. Save:- ऊपर दी गयी सेटिंग्स में आप कोई भी बदलाव करते है तो आपको लास्ट में Save पर क्लिक करके उसे Save कर देना है।

Facebook Group को Delete कैसे करते है?

डायरेक्ट फेसबुक ग्रुप Delete करने का कोई भी ऑप्शन नहीं होता है सिर्फ आप ग्रुप को लीव कर सकते है  अगर आप ग्रुप को Leave करते है तो आपके बाद ग्रुप का सेकंड नंबर पर ज्वाइन मेंबर ग्रुप एडमिन बन जायेगा और आपका ग्रुप दूसरे पर्सन को ट्रांसफर हो जायेगा अगर आप अपने ग्रुप को Permanent Delete करना चाहते है तो सबसे पहले आपको सभी मेंबर्स को एक एक करके ग्रुप से Remove करना है जब सभी मेंबर्स ग्रुप से Remove हो जाये फिर आपको ग्रुप लीव करना है. जब आपके ग्रुप में कोई मेंबर नहीं होगा तो आपके ग्रुप लीव करने से कोई एडमिन ऑप्शन नहीं बचेगा इसलिए आपका ग्रुप Permanent Closed हो जायेगा फिर आप ग्रुप को अपनी Conversation से Permanent Delete कर सकते है। 

उम्मीद करता हूँ  आपके फेसबुक ग्रुप्स से related सारे doubts क्लियर हो गए होंगे अगर फिर भी इस से रेलेटेड आपका कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते है।